अगर आप भी उन लोगों में हैं जो क्लीन एनर्जी और ग्रीन इन्वेस्टमेंट में दिलचस्पी रखते हैं, तो Kotyark Industries का नाम अब आपके रडार पर होना चाहिए। क्योंकि इस छोटे से micro-cap renewable energy stock ने हाल ही में एक ऐसा सरकारी ऑर्डर हासिल किया है, जिससे शेयर मार्केट में इसकी चर्चा जोरों पर है।

क्या है ताज़ा खबर?
Kotyark Industries Limited को मिला है ₹58.39 करोड़ का ऑर्डर, वो भी बायोडीज़ल सप्लाई के लिए, सीधे देश की तीन बड़ी तेल कंपनियों से:
- Indian Oil Corporation (IOCL)
- Hindustan Petroleum (HPCL)
- Bharat Petroleum (BPCL)
यह ऑर्डर 7,299 KL बायोडीज़ल सप्लाई करने का है, जिसमें:
- 6,324 KL जाएगा गुजरात
- और 975 KL जाएगा हरियाणा
यह डील 1 सितम्बर 2025 को allocate हुई थी, और सप्लाई तभी शुरू होगी जब संबंधित OMCs ऑर्डर इंडेंट जारी करेंगी।
शेयर में आया उछाल
इस खबर के बाद Kotyark के शेयरों में जोरदार रिएक्शन आया:
- पिछला बंद: ₹335
- अपर सर्किट हिट: ₹351.75 (5% उछाल)
- अब चल रहा है: ₹349.90
मार्केट कैप फिलहाल ₹359.67 करोड़ है, यानी ये अब भी एक micro-cap स्टॉक है, लेकिन एक्टिव ग्रीन एनर्जी सेक्टर का हिस्सा।
कंपनी क्या करती है?
Kotyark Industries Ltd (KIL) एक pure play biodiesel manufacturing कंपनी है — यानी इसका पूरा फोकस बायोडीज़ल और ग्रीन एनर्जी पर है।
- स्थापना: 2016
- लोकेशन: स्वारूपगंज, जिला सिरोही (राजस्थान)
- IPO: NSE Emerge पर अक्टूबर 2021 में
- ग्राहक: OMCs, ट्रांसपोर्ट कंपनियां, माइनिंग कंपनियां
- एक्सपैंशन: हाल ही में एक ग्लिसरीन प्लांट भी शुरू किया है
कंपनी का उद्देश्य है, इको-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी से ग्रीनहाउस गैसों को कम करना और क्लीन फ्यूल ऑप्शन को बढ़ावा देना।
लेकिन कुछ चिंताएं भी हैं
हाल की फाइनेंशियल रिपोर्ट उतनी दमदार नहीं रही:
| अवधि | रेवेन्यू | नेट प्रॉफिट/लॉस |
|---|---|---|
| H2 FY24 | ₹144 करोड़ | ₹11 करोड़ प्रॉफिट |
| H2 FY25 | ₹91 करोड़ | ₹3 करोड़ लॉस |
मतलब, 36.8% की गिरावट रेवेन्यू में और मुनाफे से सीधे घाटा हुआ है। यह इनवेस्टर्स के लिए caution का संकेत हो सकता है।
अंतिम शब्द
बायोडीज़ल की डिमांड आने वाले समय में बढ़ने वाली है, और Kotyark जैसी कंपनियां इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। ₹58 करोड़ का नया ऑर्डर दिखाता है कि सरकार और OMCs को इन पर भरोसा है। लेकिन कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ पर नज़र बनाए रखना जरूरी है।






1 thought on “₹58 करोड़ के ऑर्डर के साथ इस Green Energy Stock ने भरी उड़ान, लगा 5% का अपर सर्किट”